• October 18, 2025

बारिश की बूंदाबांदी गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद

 बारिश की बूंदाबांदी गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद

अचानक से मौसम का मिजाज बदला है। मंगलवार तड़के सुबह से जनपद के कई क्षेत्र में बूंदाबांदी के बाद दिन में बादल मंडराते रहे। इससे जहां मौसम में ठंडक रही, वही किसान चिंतित नजर आए। इस बदले मौसम में कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि गेहूं की फसल के लिये यह मौसम लाभदायक है। सरसों, आलू में नुकसान हो सकता है।

बदले मौसम को लेकर किसानों के एक तबके का मानना है कि गेहूं की पैदावार के लिए ठंडी के साथ कोहरा व बारिश की आवश्यकता होती है। इससे अच्छी पैदावार होती है। कृषि विज्ञान के प्रभारी डॉ अनंत कुमार का कहना है यदि बारिश की स्थिति निरंतर बनी रहेगी तो सरसों और आलू की फसल के लिए नुकसानदायक साबित होगा।

उन्होंने बताया कि बारिश की बूंदे इन फसलों पर जैसे ही पड़ती हैं तो उनके फूल गिर जाते हैं इससे पैदावार कम हो जाती है।

किसान अशोक सिंह ने बताया कि हल्की बारिश गेहूं के लिए खाद का काम करेगी। इससे फसल की बढ़त तेजी से होगी और पैदावारी बढ़ेगी। वही सरसों के लिए जहर के समान है। किसान किशन सिंह ने बताया कि बारिश से जो नुकसान होगा उसे विशेष कर दलहनी व तिलहनी फसलों में देखा जा सकता है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *