इजराइल से उत्तराखंड के 10 नागरिक सुरक्षित स्वदेश लौटे

ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल में फंसे भारतीय यात्रियों को रविवार को भी विशेष विमान से स्वदेश सही सलामत लाया गया। इनमें उत्तराखंड के भी 10 नागरिक शामिल थे।
रविवार सुबह ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इज़राइल से दो विशेष विमान से भारतीयों को सुरक्षित लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दस नागरिक लौटे हैं। उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि की ओर से दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया गया। इसके बाद उत्तराखंड सदन दिल्ली में विश्राम और जल-पान के बाद गंतव्य स्थान के लिए आवश्यकतानुसार व्यवस्था की गई।
ये सभी लोग अपने सकुशल वापस आने के बाद सरकार को धन्यवाद किया। अब तक उत्तराखंड के 13 नागरिक सुरक्षित लौटे हैं।
