• October 20, 2025

गाजियाबाद में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गयी गांधी, शास्त्री जयंती

 गाजियाबाद में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गयी गांधी, शास्त्री जयंती

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। सरकारी विभाग हो या फिर राजनीतिक दल सभी राष्ट्रपिता को स्वच्छता के माध्यम से स्वच्छांजलि अर्पित कर रहे हैं। साथ ही गांधी जी के बताए गए रास्ते पर चलने की शपथ भी ले रहे हैं। कई स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया गया जबकि कई जगह गोष्ठी भी हुईं।

इस अवसर पर नगर निगम सभागार में एक गोष्ठी हुई, जिसमें महापौर सुनीता दयाल ने इन दोनों महान विभूतियों को अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह दोनों महान नेता देशभक्ति और सादगी के प्रति मूर्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में जो सादगी अपनायी उसी को जनता ने भी ग्रहण किया। इन दोनों नेताओं के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हम उनके रास्तों पर चलें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महापौर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह मुख्य अभियंता एनके चौधरी, निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

गाजियाबाद विकास प्राधिकारण (जीडीए) कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह, अपर सचिव त्रिपाठी समेत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर स्वच्छता के मद्देनजर डस्टबिन आदि भी रखे गए।

महानगर कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के अध्यक्ष विजेंद्र यादव महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी उपस्थित थे।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती और स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत सेक्टर- 12, प्रताप विहार के वार्ड नंबर 48 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी देवेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में आज सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए एन-ब्लॉक के महेश शर्मा,अजय चौहान, डीके शर्मा, रमेश चौधरी, अरविंद चौहान, अरविंद सेंगर, जसवंत सिंह आदि शामिल रहे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *