ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बड़ी खबर: मरणोंपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे मुलायम सिंह, परिवार संग कार्यक्रम में शामिल होंगे अखिलेश

यूपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव को आज मरणोंपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव को पुरस्कार से सम्मानित करेंगी | बता दें कि पुरस्कार लेने के लिए अखिलेश यादव आज दिल्ली पहुंचें है। अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव व चाचा शिवपाल यादव, प्रो.रामगोपाल यादव भी मौजूद रहेंगे।

Padma Awards 2023:दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पढ़ें 'नेताजी' का जमीं से आसमां तक का सफर - Padma Awards 2023 Padma Vibhushan Posthumously To Late Mulayam Singh ...

सपा संरक्षक का 10 अक्टूबर 2022 को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। हालांकि सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नेताजी को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी की गई थी।

मुलायम सिंह यादव तीन बार 1989, 1993 और 2003 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें व्यापक रूप से राज्य में ‘तीसरे मोर्चे’ को बनाने में एक अहम् भूमिका निभाई हैं। उन्हें तीसरे मोर्चे के व्यक्ति के रूप में और एक ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्षतावादी’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सफलतापूर्वक हिंदुत्व की राजनीति पर कब्जा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *