ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नितिन गडकरी ने राहुल का जताया आभार, कहा – ‘हम राहुल गांधी के आभारी हैं

नई दिल्ली: हमेशा अपने बयानों और बेबाक बोल से पक्ष और विपक्षी के लोकप्रिय सांसद नितिन गडकरी एक बार फिर इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए बयान दिया है। नितिन गडकरी ने राहुल गांधी को शुक्रिया कहने के लिए कहा। वीर सावरकार पर की गई टिप्पणियों को लेकर कहा कि हम राहुल गांधी के आभारी हैं, कि उन्होंने हमें वीर सावरकर को घर-घर पहुंचाने का मौका दिया।

जानें क्या कहा नितिन गडकरी ने …

राहुल गांधी के सावरकर को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। वहीँ महाराष्ट्र में शिवसेना हर जिले में वीर सावरकर गौरव यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर का अपमान किया, लेकिन इस अपमान से सावरकर का कद छोटा नहीं हुआ है। गडकरी ने कहा, ‘सावरकर को घर-घर ले जाने का मौका मिला है। इसके लिए हम राहुल गांधी के आभारी हैं कि उन्होंने हमें सच्चाई और सावरकर को घर-घर पहुंचाने का मौका दिया।

बड़ी खबर: मरणोंपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे मुलायम सिंह, परिवार संग कार्यक्रम में शामिल होंगे अखिलेश

राहुल ने अपनी दादी, दादा की कही गई बातों को नहीं पढ़ा

राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए, नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने यह नहीं पढ़ा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी, दादा फिरोज गांधी ने सावरकर के बारे में क्या कहा। गडकरी ने कहा, ‘यह सावरकर थे जिन्होंने दिखाया कि हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। उन्होंने जाति की बाधाओं को तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *