ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी: प्रदेश में छह IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, राकेश मिश्र बने विशेष सचिव आबकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिनों में तीसरी बार आईएएस या आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। मंगलवार रात छह आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सरकार ने शिव सहाय अवस्थी को विशेष सचिव गन्ना और चीनी से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा की जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं, अटल राय को अपर आयुक्त श्रम कानपुर से विशेष सचिव खाद्य आपूर्ति भेजा गया है।

इसके अलावा यूपी लघु उद्योग विकास निगम के एमडी रामयज्ञ मिश्र को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, राकेश मिश्र को विशेष सचिव आवास से विशेष सचिव आबकारी और गौरव वर्मा को विशेष सचिव वन से विशेष सचिव राज्य कर में भेजा गया है। जबकि, प्रतीक्षारत अमरनाथ उपाध्याय को विशेष सचिव संस्कृति बनाया गया है।

देश में फिर डरा रहा कोरोना! 24 घंटे में चार हजार के पार हुए नए मामले

भारतीय राजनीति के मनीषी बाबू जगजीवन राम- अरविंद जयतिलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *