ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी: सीएम की कैबिनेट बैठक आज, एक दर्जन से अधिक मामलों पर चर्चा संभव…

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज शाम 4 बजे कैबिनेट बैठक हो सकती है। माना जा रहा है कि, इस बैठक में बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती के लिए गठित होने वाले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को मंजूरी मिलेगी।

इसके अलावा कैबिनेट में विभिन्न विभागों के एक दर्जन से अधिक मामलों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि, एक अन्य महत्वपूर्ण मामले में सीएम योगी ने प्रदेश में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में जारी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए एकीकृत आयोग के रूप में ‘उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग’ के गठन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि, प्रदेश में संचालित बेसिक, माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में योग्य शिक्षकों के चयन के लिए अलग-अलग प्राधिकारी, बोर्ड और आयोग गठित की गयी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग और उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भी शिक्षकों को चुना जा रहा है।

बड़ी खबर: मरणोंपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे मुलायम सिंह, परिवार संग कार्यक्रम में शामिल होंगे अखिलेश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *