ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुर्घटना में घायल स्कूटी सवार की मौत

फतेहाबाद, 7 जुलाई । टोहाना में बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर में घायल स्कूटी सवार की हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाऊन टोहाना निवासी लक्ष्य अरोड़ा ने बताया है कि रात को वह खाना खाने के बाद अपने घर से अपने चाचा दीपक अरोड़ा के साथ घूमने के लिए रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था जबकि उसका भाई सौम्य अरोड़ा एक्टिवा से बाजार की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक बाइक चालक ने उसके भाई की स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सौम्य को सिर में गंभीर चोटें आई। इस दुर्घटना में बाइक चालक प्रवीन निवासी अकांवाली को भी मुंह पर चोटें आई थीं। सौम्य अरोड़ा की हालत गंभीर होने पर परिजनों उसे उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में ले गए, उपचार के दाैरान सौम्य ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *