ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी के 20 जिलों के 737 केंद्रों पर वीडीओ परीक्षा आज और कल, कैमरों से निगरानी

यूपी में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और ग्राम पंचायत अधिकारी के 1953 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार व मंगलवार को होने वाली पुनर्परीक्षा में हर परीक्षार्थी पर कैमरे की नजर होगी।

यूपी के 20 जिलों के 737 केंद्रों पर वीडीओ परीक्षा आज और कल, कैमरों से निगरानी

ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और ग्राम पंचायत अधिकारी के 1953 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार व मंगलवार को होने वाली पुनर्परीक्षा में हर परीक्षार्थी पर कैमरे की नजर होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मुख्यालय में इसके लिए केंद्रीयकृत कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसे 20 जिलों में बनाए गए 737 परीक्षा केंद्र के सभी कक्षों और मुख्य द्वार से जोड़ा गया है।

आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि अवकाश के बाद भी रविवार को कार्यालय खोला गया। यहां बनाए गए कंट्रोल को सभी केंद्रों से जोड़ने का ट्रायल लिया गया। कंट्रोल रूम से सभी कक्षों को जोड़ा गया है। यहां तक की केंद्र व्यवस्थापक के कमरे को भी इससे कवर किया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की कहीं कोई गड़बड़ी न होने पाए। गड़बड़ी रोकने के लिए सिरीज की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पहले आठ सेटों की सिरीज तैयार कराई जाती है। इसे बढ़ाकर 17 से 18 कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि चूंकि पुनर्परीक्षा कराई जा रही है, इसलिए सभी सवाधानियां बरती जा रही है। परीक्षा में 14.27 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में धांधली रोकने के लिए उत्तरपुस्तिका पर सिरीज नंबर नहीं छपाया गया है। प्रश्नपत्र के क्रमांक में ही इसे जोड़ दिया गया है। इससे किसी ने प्रश्नपत्र आउट भी कर दिया तो यह पता नहीं लगाया जा सकेगा कि किस सिरीज का कौन का सेट किस अभ्यर्थी को मिला है। इससे उसके द्वारा दिया गया उत्तर गलत होने की संभावना अधिक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *