ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आज भारत दौरे पर आएं आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस, पीएम मोदी के साथ अहमदाबाद टेस्ट मैच में होंगे शामिल

दिल्ली : आज ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस भारत दौरे पर पहुंचे है। आस्ट्रेलिया पीएम 8 मार्च तक भारत यात्रा पर रहने वाले है। बताया जा रहा है कि, ऑस्ट्रेलिया पीएम के दौरे का मुख्य उद्देश्य व्यापार, निवेश और महत्वपूर्ण खनिजों सहित कई क्षेत्रों में समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है। बीते साल भी आस्ट्रेलिया पीएम मई में भारत दौरे पर पहुंचे थे। इसकी जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस आठ से 11 मार्च तक भारत की राजकीय यात्रा करेंगे। अल्बनीस के साथ व्यापार एवं पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल और संसाधन एवं उत्तरी ऑस्ट्रेलिया मामले की मंत्री मेडेलीन किंग के अलावा एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि, ”अल्बनीस होली के दिन आठ मार्च को अहमदाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वह 9 मार्च को मुंबई जाएंगे और फिर उसी दिन दिल्ली आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री और पीएम मोदी 9 मार्च को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में दोनों देशों का टेस्ट मैच भी देख सकते हैं।”

ये भी पढ़े :- उज्जैन : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए विराट और अनुष्का, पूजा-अर्चना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

आपको बता दें कि, 10 मार्च को एंथनी अल्बनीस का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्मी स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे, जिसमें भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही दोनों आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचार विमर्श करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *