ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उज्जैन : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए विराट और अनुष्का, पूजा-अर्चना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क : इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भक्ति रस में डूबे नजर आ रहे है। जिसके चलते आज शनिवार को विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का के साथ उज्जैन के महाकाल पहुंचे है। यहां पहुँच दोनों लोग भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान अनुष्का और विराट भक्त रस में डूबे हुए नजर आए है, अनुष्का ने गुलाबी रंग की हल्की साडी पहनी थी और सादे लुक में नजर आ रही थी। वही विराट कोहली माथे पर चंदन, गले में रुद्राक्ष की माला और धोती पहने हुए दिखे। भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा है।

आपको बता दें कि, विराट और अनुष्का शनिवार को तड़के 4 बजे महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे थे। सुबह से ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक विराट और अनुष्का मंदिर में मौजूद रहे, इसके साथ ही दोनों ने गर्भगृह में पंचामृत पूजन अभिषेक भी किया। इसके साथ विराट और अनुष्का मंदिर के गर्भगृह के भाहर भक्ति रस में डूबे नजर आए है।

ये भी पढ़े :- चार हजार किलोमीटर दंडवत यात्रा पर निकले बाबा, जानिए क्यों लेते है इतना कठिन व्रत ?

मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा कि, ” हम यहां भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आए। महाकाल का आशीर्वाद लेकर बेहद अच्छा लग रहा है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है कि, विराट और अनुष्का इस तरह किसी मंदिर में गए हों इससे पहले वो नैनीताल के नीम करौली बाबा के आश्रम में भी जा चुके हैं। इसके बाद वे 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे इसके बाद आनंदमई आश्रम भी गए थे, जहां उन्होंने साधु-संतों में मुलाकात की और भंडारा का प्रबंध भी किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *