ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वाई 20 में आए युवा आईआईटी बीएचयू पहुंचे, सुपर कंप्यूटिंग सेंटर

वाराणसी में गुरूवार से जी-20 के तहत चार दिवसीय वाई 20 (युवा सम्मेलन) की शुरूआत हो गई। युवा शिखर सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे।

सम्मेलन में भाग लेने आए डेलीगेट्स को पहले दिन आईआईटी बीएचयू ले जाया गया । दल ने आईआईटी बीएचयू में बने सुपर कंप्यूटिंग सेंटर और इंजीनियरिंग हब में भ्रमण किया और इसके कार्य प्रणाली को देखा। यहां आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने युवा डेलिगेट्स को मशीनों के बारे में विस्तार से बताया। विदेशी मेहमानों को यहां के छात्रों ने अपने डिपार्टमेंट में भी भ्रमण कराया।

मेहमान शाम 4 बजे सारनाथ में म्यूजियम में भ्रमण के बाद लाइट एंड शो के माध्यम से भगवान बुद्ध की जीवनी को देखेंगे । भ्रमण के बाद विदेशी डेलीगेट्स रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा पहुंचेंगे, जहां 11.30 बजे पहले सत्र का आगाज किया जाएगा। आईआईटी (बीएचयू) द्वारा पहले सत्र में प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद अलग-अलग विषय पर परिचर्चा होगी।

गौरतलब हो कि चार दिवसीय वाई 20 सम्मेलन में आये युवाओं को नवाचार और कौशल विकास से जुड़ने का मौका मिलेगा। काशी की संस्कृति और सभ्यता से रूबरू होने के साथ जी 20 देशों के 600 से अधिक युवा लोकतंत्र और शासन में युवाओं की भूमिका विषय पर विमर्श करेंगे। जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी बातचीत होगी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार के अनुसार वाई 20 भी जी—20 के आधिकारिक सहभागिता समूहों में से एक है। सम्मेलन में आईआईटी बीएचयू की तरफ से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

चार दिनों तक इन विषयों पर होगा मंथन

– कार्य का भविष्य : उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल विकास।
– शांति निर्माण और सुलह, युद्ध रहित युग की शुरुआत।
-जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना।
– साझा भविष्य: लोकतंत्र और शासन में युवा।
– स्वास्थ्य, भलाई और खेल: युवाओं के लिए एजेंडा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *