ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में करेंगे समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री सामनेघाट स्थित अपना घर आश्रम में रहने वाले वृद्ध माताओं से मिलेंगे। यहां से वे स्थानीय सर्किट हाउस में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे।

मंदिर से मुख्यमंत्री भेलूपुर स्थित जलकल परिसर में जाकर जलापूर्ति कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वापस सर्किट हाउस लौटेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वाई-20 शिखर सम्मेलन के शुभारम्भ सत्र में शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन में एक घंटे रुकने के बाद वापस पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के शहर में प्रवास और वैश्विक वाई-20 शिखर को देखते हुए सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *