ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

मीरजापुर, 13 जुलाई। संतनगर थाना क्षेत्र के कलवारी लालगंज संपर्क मार्ग पर मुस्कीरा गांव के पास शुक्रवार देर रात मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया।

कुहकी गांव निवासी नीरज (25), सूरज (19) और शंभू (35) शुक्रवार देर रात एक ही बाइक से दीपनगर से अपने घर जा रहे थे। मुस्कीरा गांव के पास हुए सड़क हादसे में तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची संतनगर पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक डा. वाजिद जमील ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंभू व सूरज को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिवार को हादसे की जानकारी देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *