ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

साहिबंगज में गंगा में नहाने गया युवक डूबा

जिले में सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार की सुबह का अर्घ्य देने चानन घाट पर गया एक युवक नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

पता चला है कि जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर निवासी राजू कुमार का पुत्र सागर कुमार (18) अपने कुछ दोस्तों के साथ छठ घाट पर पहुंचा था। इसी दौरान सभी दोस्तों ने मिलकर गंगा में नहाने का प्लान बनाया। इसके बाद सभी गंगा नदी में उतरे। नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। युवक के गंगा में डूबने की सूचना जैसे ही मिली, मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी।

उसके बाद साहिबगंज के मुफस्सिल थाना प्रभारी शशि सिंह व जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनिश पांडे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवक की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को पानी में खोजने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार भी घटनास्थल पर पहुंचे। वाटर मोटर बोट के जरिये भी युवक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *