ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गाजियाबाद में कार से दस लाख रुपये बरामद

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में साहिबाबाद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से दस लाख रुपये बरामद किये हैं। इन रुपये का ब्यौरा नहीं मिलने पर जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पटेल ने पत्रकारों को बताया कि रविवार की देर रात में थाना साहिबाबाद पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोक कर तलाशी ली गई। इस दौरान कार से बिहार निवासी विश्वास जायसवाल और उसके साथी को दबोचा गया है। तलाशी के दौरान कार से दस लाख रुपये नकद बरामद हुआ है। दोनों व्यक्तियों से पूछने पर बरामद रुपयो के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *