ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

योगी सरकार छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया में करेंगी अहम बदलाव,अधिक छात्रों को मिलेगा लाभ

योगी सरकार का लक्ष्य पात्र छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति का लाभ देना है। जिसे लेकर समाज कल्याण विभाग निदेशालय ने आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग ने विभागीय अधिकारियों से आवेदन की प्रक्रिया में होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी लिया है। जिसके आधार पर आने वाले समय में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं।

मुख्य रूप से अब विद्यार्थियों को दो या तीन कॉलम में ही अपने संबंध में सूचना भरनी होगी। शेष जानकारी क्लिक करते हुए ही स्वत: भर जाएगा। छात्रवृत्ति का लाभ पाने में छात्र-छात्रा को ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था के बावजूद समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश निदेशालय ने हेल्पलाइन भी है। फिर भी हजारों की संख्या में पात्र छात्र-छात्राएं लाभ से वंचित रह जाते हैं।

सरकार की मंशा है कि छात्रवृत्ति के पात्र सभी बच्चे इसका लाभ पाएं। समाज कल्याण विभाग उप्र ने सभी जिलों के समाज कल्याण अधिकारियों से छात्रों को आ रही समस्याओं से संबंधित सुझाव मांगे हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्राप्त समस्याओं पर बिन्दुवार चर्चा करने के बाद खामियों को दूर करने के संबंध में संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *