ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला स्वयं सहायता समूहों के जरिये ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को दी जाएगी ड्रोन ट्रेनिंग

PM Narendra Modi ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। इसमें उन्होंने घोषणा की आने वाले समय में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सरकार ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को ड्रोन से जुड़ा प्रशिक्षण देगी।

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति का उल्लेख किया और आने वाले समय में गांवों में दो करोड़ लखपति ‘दीदी’ के संकल्प को दोहराया। इस क्रम में उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन चलाने, उसे रिपेयर करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए सरकार 15 हजार स्वयं सहायता समूहों से शुरुआत करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *