ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर पुलिस आयुक्त ने ध्वजारोहण किया, बोले ‘कानून का पालन करें पुलिसकर्मी’

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने मंगलवार को पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी सदैव कानून का पालन करें। इसके पूर्व पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

पुलिस आयुक्त ने पुलिस लाइन में ध्वाजारोहण करने के बाद तिरंगे को सलामी दी। उत्कृष्ट एवं सरहानीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

अपने सम्बोधन में पुलिस आयुक्त ने सभी शहरवसियों और पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी लाखों लोगों के बलिदान और प्रयास से मिली है। उन सभी के त्याग का सम्मान करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दें और सदैव कानून का पालन करें। इसके अलावा जिलाधिकारी, एडीजी जोन सहित तमाम सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *