ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वहां से लौटोगे तो… अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय शुभांशु को राकेश शर्मा का संदेश

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आगामी 10 जून को अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बनने की तैयारी में हैं। इसी बीच उन्हें पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले भारतीय यानी रिटायर विंग कमांडर राकेश शर्मा ने खास संदेश दिया है। शर्मा ने कहा कि मैं उसकी यात्रा के लिए उसे शुभकामनाएं दूंगा और कहूंगा कि वहां वह जो कुछ भी देखे उसके लिए तैयार रहे।भारत के पहले अंतरिक्ष यात्रा राकेश शर्मा ने कहा,”मैं शुभांशु को शुभकामनाएं देता हू्ं, उन्हें अंतरिक्ष में लेंडिंग करने की शुभकामनाएं और आप जो कुछ भी देखने जा रहे हैं, उसके लिए तैयार रहें.. मैं यही बताने जा रहा हूं कि जब आप अंतरिक्ष से वापस आते हैं तो एक बदले हुए व्यक्ति के रूप में आते हैं। जब आप वहां से वापस आते हैं तो शुरुआत में नहीं लेकिन कुछ सालों के बाद आप समझते हैं कि हमारी धरती के साथ क्या हो रहा है। यह आपको अहसास दिलाता है कि आपको कहां जाना चाहिए.. अंतरिक्ष में की जा रही खोजें कहां तक और कैसे बढ़नी चाहिए .. अंतरिक्ष यात्रा आपको बदल देती है।”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शर्मा ने कहा,” ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का एक्सिओम-4 मिशन भारत के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि शुक्ला को और उनकी टीम को अंतरिक्ष स्टेशन में रहने का मौका मिलेगा। उनकी यह यात्रा एक लंबी उड़ान है। 14 दिन वहां पर रहने के बाद वह जो कुछ भी सीखेगा.. या जो कुछ भी करेगा उसके इनपुट के आधार पर हमें भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन प्रोजेक्ट में मदद मिलेगी। उनका यह मिशन हमारे आने वाले मिशन को पूरा करने में मदद करेगा। यह काफी दिलचस्प होने वाला है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *