ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बदमाशों ने लूट के इरादे से तीन लोगों को चाकू मारा, एक की मौत

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम इलाके में बीती लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया।

चाकूबाजी की सभी घटनाएं जनता मजदूर कॉलोनी की है, जहां शेर मोहम्मद (25) के पेट में चाकू मारने की बात कही गई। वह एक घर के अंदर छिपकर खुद को बचाने में कामयाब रहा। दूसरी घटना कॉलोनी के मकान नंबर 569 की है, जहां गुफरान (32) की पीठ में चाकू मारने की सूचना मिली। गुफरान का खून काफी बह गया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई। आरोपितों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया। वह गांधीनगर में एक जींस की फैक्टरी में दर्जी का काम करता था। तीसरी घटना इसी कॉलोनी की है, जहां सारी कुमार (22) की गर्दन पर चाकू मारा गया। हालांकि वह बचने में सफल रहा। जांच-पड़ताल में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को इन आरोपितों ने बताया कि कपिल, सोहेल और समीर नामक बदमाशों ने कुछ लोगों को लूटने का प्लान बनाया। उन्होंने हाल ही में बल्लीमारान इलाके से बड़े चाकू खरीदे थे। इस चाकू से सभी ने तीन लोगों को चाकू मारकर लूटने की कोशिश की। इनका कहना था कि तीनों में से केवल एक को ही लूटने में सफल रहे। इनमें से दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। इनके तीसरे साथी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी पहचान समीर उल्ला के रूप में हुई है। वह फरार है। फिलहाल, कपिल और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *