ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली, 22 जुलाई । ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.71 प्रतिशत टूट कर 5,505 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 144.28 अंक यानी 0.81 प्रतिशत लुढ़क कर 17,726.94 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वही डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 40,312.58 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,155.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,534.52 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 182.83 अंक यानी 1.01 प्रतिशत टूट कर 18,171.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक हरे निशान में नजर आ रहे हैं। थाईलैंड में छुट्टी होने की वजह से आज सेट कंपोजिट इंडेक्स में कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 108.50 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,528.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 142.79 अंक यानी 0.81 प्रतिशत उछल कर 17,560.47 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,319.66 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 523.21 अंक यानी 1.32 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 39,540.58 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.40 प्रतिशत टूट कर 2,756.97 अंक तक लुढ़क गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज सबसे बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 605.55 अंक यानी 2.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,263.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,961.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *