October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अपराध व भ्रष्टाचार से मुक्त कर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ परिसर में हुई प्रदेश स्तरीय महिला मोर्चा की बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता की हित के लिए कार्य करने वाली पार्टी है जिसका जनता ने आशीर्वाद देते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। हमें छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीदों पर हमें खरा उतरना है। जन भावनाओं के अनुरूप लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में कार्य करना है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में कमल खिलाने के लिए कठोर परिश्रम किया और कई कार्यकर्ताओं ने अपनी जान तक न्योछावर कर दी। हमें छत्तीसगढ़ का विकास करना है और दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के सपनों को पूरा करना है।। भाजपा अंत्योदय की विचारधारा वाली पार्टी है जो अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक के विकास के लिए कार्य करने वाली है। हमें फिर से छत्तीसगढ़ को विश्वसनीय छत्तीसगढ़ बनाना है और छत्तीसगढ़ को अपराधों से, भ्रष्टाचार से मुक्त कर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों को दो वर्षों के धन के बकाया बोनस का भुगतान कर दिया गया है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास जो प्रदेश में लंबित थे उनको भी बनाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपना राज्यांश देकर प्रधानमंत्री आवास बनाने के कार्य को गति देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में दुनिया ने भारत को अपने आशा का केंद्र बिंदु मान लिया है। दुनिया में हर तरफ भारत देश की चर्चा है और पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.