October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विदेशी निवेश में हरियाणा पहली पसंद: कंवरपाल

हरियाणा के स्कूल शिक्षा वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि सुशासन के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचाना ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव, शहर-शहर जरूरतमंदों के द्वार तक पहुंचाया जा रहा हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग का कल्याण हो रहा है और वास्तविक लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।यह बात उन्होंने शुक्रवार को जगाधरी स्थित अपने आवास पर जन समस्याएं सुनते हुए कही।

यमुना नगर और आस-पास के जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए स्कूल, शिक्षा मंत्री ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया और विभागाध्यक्षों को आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन के काम की शुरुआत 2014 से शुरू कर दी थी। भ्रष्टाचार, क्राइम और जाति आधारित राजनीति पर प्रहार किया। भ्रष्टाचार को दूर किया व क्राइम पर रोक लगाई। आज देश व विदेश से निवेश करने के लिए कोई आता है तो हरियाणा उनकी पहली पसंद है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2014 में हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा दिया, हमने जो कहा, वह करके दिखाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन, सेवा और सुशासन पर ध्यान दिया है और आगे भी दे रही है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, आइटी सेल जगाधरी के अध्यक्ष पीयूष गोगियान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.