ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डब्ल्यूसीपीएल में खेलने वाली पहली भारतीय बनीं श्रेयंका पाटिल

 महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) के लिए टीमों की घोषणा कर दी गई है और 2023 टूर्नामेंट के लिए सभी स्थानीय और विदेशी खिलाड़ियों की अब पुष्टि हो गई है। भारतीय युवा क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल डब्ल्यूसीपीएल में खेलने वाली पहली भारतीय बन गईं हैं। डब्ल्यूसीपीएल में श्रेयंका लीग में गुयाना अमेजन वारियर्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मार्च की शुरुआत में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के निराशाजनक अभियान में कर्नाटक की ऑलराउंडर ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। उन्होंने सात मैचों में 9.84 की इकॉनमी रेट से छह विकेट लिए और अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं, जबकि छह पारियों में 151.21 की स्ट्राइक रेट से 62 रन बनाए।

डब्ल्यूसीपीएल 31 अगस्त को बारबाडोस में शुरू होगा और फाइनल 10 सितंबर को त्रिनिदाद में होगा।

सितारों से सजी टीम में पूरे कैरेबियन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज और स्टैफनी टेलर शामिल हैं। विस्तारित मैसी डब्ल्यूसीपीएल में कुछ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और भारत के विदेशी खिलाड़ी भी होंगे।

न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, सुजी बेट्स और फ्रान जोनास 2023 मैसी डब्ल्यूसीपीएल में खेलेंगी। उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई लॉरा हैरिस और अमांडा-जेड वेलिंगटन भी शामिल होंगी। दक्षिण अफ़्रीकी डेन वैन नीकेर्क, मिग्नॉन डी प्रीज़ और शबनीम इस्माइल भी 2023 के आयोजन में शामिल होंगी।

टीमें और खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-

बारबाडोस रॉयल्स : हेली मैथ्यूज, एएफवाई फ्लेचर, आलिया एलेने, चिनेल हेनरी, राशदा विलियम्स, जेनिलिया ग्लासगो, चेडियन नेशन, वैनेसा वाट्स, कियाना जोसेफ, त्रिशान होल्डर, जहज़ारा क्लैक्सटन, मारिज़ेन कप्प, लौरा हैरिस, ,गैबी लुईस, अमांडा जेन वेलिंगटन।

गुयाना अमेज़न वारियर्स : स्टेफनी टेलर, करिश्मा रामहरैक, नताशा मैकक्लीन, शेरमेन कैंपबेल, शकीबा गजनबी,शेकेरा सेल्मन, शेनेटा ग्रिमोंड, केसिया शुल्त्स,चेरी-एन फ़्रेज़र, अश्मिनी मुनिसर, डीजेनाबा जोसेफ, सोफी डिवाइन, सुजी बेट्स, शबनीम इस्माइल, श्रेयंका पाटिल।

ट्रिनबागो नाईट राइडर्स : डिएंड्रा डॉटिन, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, किशिया नाइट, किशोना नाइट, ब्रिटनी कूपर, ज़ैदा जेम्स, ली-ऐन किर्बी, कैरेना नोएल, समारा रामनाथ, शुनेले सॉ, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, डेन वान नीकर, मिग्नॉन डु प्रीज़, फ्रान जोनास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *