ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विश्वविद्यालय परिसर में एनएस ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर हुआ मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम

पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण और माटी को नमन वीरों का वंदन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन परिसर के प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह रावत द्वारा किया गया। इस दौरान प्राचार्य ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के शहीदों और माटी के प्रति कृतज्ञता दर्शाने वाले मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम से जुड़े और अपनी जगह खड़े होकर अपनी माटी को नमन करें।

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएन के जोशी ने अपने संदेश में कहा कि युवा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। क्योंकि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि समृद्ध युवा ही राष्ट्र की रीड है। कला संकाय अध्यक्ष प्रो दिनेश चंद्र गोस्वामी ने कहा कि हम सभी को शपथ लेनी चाहिए कि हम अपने देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करें, नशे की लत से दूर रहे सामाजिक कुरीतियों को दूर करना, सकारात्मक सोच के साथ अपना योगदान देना चाहिए।

विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो गुलशन कुमार ढींगरा ने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को हर समय स्मरण करना चाहिए, जिनके बलिदान के कारण हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई ,वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अशोक कुमार मेंदोला ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मलिन बस्ती माया कुंड में पौधरोपण के कार्यक्रम के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता रैली, सरकारी योजनाओं की जानकारियां दी जाएगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति खंडूरी, डॉ पारुल मिश्रा ,प्रो अधीर कुमार, साक्षी नेथानी,माधुरी ,सुषमा, रवीना, पीयूष गुप्ता, सोनी, राधा, निजाम आलम, अंकिता ,मानसी, मनजीत, दुर्गा, मनीषा, तन्मय, कुसुम, नितेश, योगेश, रवि, विशाल, निधि, लक्ष्मी, वर्षा, प्रिया, सत्यम, महेश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *