ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार औरैया के दंपत्ति की मौत

थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार की देर रात्रि में भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

हादसा सिरसागंज थाना क्षेत्र के रूधेमई के पास स्थित एक होटल के सामने हुआ। यहां बुधवार की देर रात्रि तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही मृतकों की पहचान करके परिजन को सूचना दी। मृतक दंपती की पहचान अनुपम और प्रीति निवासी तिलक नगर, सैनिक कॉलोनी, औरैया जिला के रूप में हुई है। खबर पाकर अस्पताल आए परिजन ने बताया कि यह लोग दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में हादसा हो गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी सिरसागंज ने बताया कि हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *