Viral Video : सोशल मीडिया पर Blogger Dog का वीडियो वायरल, देखें कैसे बनाता है पर्सनल ब्लॉग
यूँ तो आप ने आपने बहुत सारे ट्रैवल ब्लॉगर देखें होंगे। जिनमें लोगों की ज़िन्दगी एक बैग में सिमित होती है। वे अपने कैमरे की पैनी नजर से अपने यूजर्स को वो दिखाते हैं जो शायद ही आपको नजर ने कल्पना भी की हो। लेकिन अगर हम आप से कहे ये ट्रैवल ब्लॉगर कोई और नहीं बल्कि एक डॉग है तो क्या यकीन कर पाएंगे। शायद नहीं ! लेकिन ये बिलकुल सही है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉग ट्रैवलिंग ब्लॉग बनाता नजर आ रहा है। अब ये वीडियो वो कैसे बनाता हैं ? इस सवाल का जवाब हम आपको इस खबर देने जा रहे है।
ट्रैवलिंग ब्लॉग शूट करता डॉग का वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कैसे एक डॉग अपने मुंह में सेल्फी स्टिक को दाब कर इधर – उधर गर्दन घुमाते हुए नजारे दिखा रहा है, तो कभी पगडंडियों पर सरपट दौड़ता अपने एडवेंचर पर साथ ले जाएगा। रास्ते कैसे भी हों, ऊंचे-नीचे, कच्चे या पथरीले इस ब्लॉगर डॉग की सेल्फी स्टिक न गिरती है, न छूटती और न ही डगमगाती है।
https://twitter.com/buitengebieden/status/1625979904415133696?s=20
ये भी पढ़े :- Valentine’s Day पर रोमांटिक डिनर के लिया पहुंचा चूहों का जोड़ा, होटल से वायरल हुआ cute वीडियो
यूजर्स ने ब्लॉगर डॉग को ये दिया रिएक्शन
सेल्फी वाले इस डॉग का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है Buitengebieden नाम के ट्विटर हैंडल ने, जिसे खबर लिखे जाने तक चार लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। डॉगी का ये ब्लॉगर अंदाज कई लोगों को पसंद आ रहा है. वीडियो देखकर कुछ यूजर्स ने तो ये सवाल भी किया है कि, इस डॉग के ब्लॉग कहां देख सकते हैं. एक यूजर ने लिखा कि, ‘ये डॉग तो बहुत कूल है.’
