ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अमेठी में स्मृति के पक्ष में ग्रामिणों ने लगाया बैनर, अन्य प्रत्याशी समय नष्ट न करें

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। इस बार के चुनाव में नेता और पार्टी ही नहीं बल्कि आम जनमानस स्वयं चुनाव को लड़ने में लगा हुआ है। अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पक्ष में जगह-जगह वार्ड एवं गांव में जन समर्थन देखने को मिल रहा है।

अमेठी लोकसभा के भेंटुआ ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा दलशाहपुर के ग्रामीणों ने स्मृति ईरानी के समर्थन में बैनर लगा दिया है। जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि दीदी जी ने पूरी अमेठी के साथ हमारे गांव का भी चौंमुखी विकास किया है। उनके नेतृत्व में गांव में राजकीय नलकूप लगा है। जिससे किसानों के खेतों की निःशुल्क सिंचाई होती है। यहां तक रास्ता भी बनवा रही हैं,गांव में विद्युतीकरण हो रहा है। कई इंटरलॉकिंग सोलर लाइट शमशान घर और कई रास्तों के निर्माण के साथ गांव का समग्र विकास कार्य तेजी से चल रहा है।

यही नहीं सभी को निःशुल्क राशन और निष्पक्ष प्रशासन भी मिल रहा है। दीदी जी हमारे गांव की अभिभावक और हर दुख सुख में हमेशा साथ खड़ी रहने वाली सांसद हैं। यह मान सम्मान की लड़ाई है। वह पहली बार जब हमारे गांव आई थी उसके पूर्व पिछले 15 वर्षों तक सांसद रहे राहुल गांधी कभी भी हमारे गांव में नहीं आए थे। इसलिए संपूर्ण गांव का पूरा समर्थन हम सबकी लोकप्रिय सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को है। यहां पर अन्य कोई प्रत्याशी पहुंच कर अपना समय नष्ट न करें।

इस कार्य में अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र, एडवोकेट बालमुकुंद पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतराम गुप्ता,संजय पाल,धीरज,संदीप पांडेय,पंकज,पांचू राम आदि ग्रामीण मुख्य भूमिका में नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *