October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत

जिले के समोखन गांव में बुधवार को दीवार गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। आसपास के लोग एकत्र होकर मलबे से ग्रामीण को बाहर निकाले।

जिले में दो दिन से बारिश हो रही है। जिसके चलते मिट्टी की कच्ची दीवार में नमी आ गई है। मटेरा थाना क्षेत्र के समोखन गांव में बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरने से संतराम (40) पुत्र मैकूलाल की मौत हो गई। संतराम को मिट्टी में दबा देखकर घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी हटाने की कोशिश की,जब तक मिट्टी हटाते तब तक संतराम की सांस थम चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। संतराम एक लड़की तीन लड़के व पत्नी और बूढी मां को छोड़ गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच कर क्षति आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। वहीं परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.