ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

 चमोली जिले के जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग पर बीती रात तपोवन के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई गिर गई। दुर्घटना में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

वर्चुअल थाना पुलिस के अनुसार जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग पर तपोवन के पास शुक्रवार की देर रात को एक स्विफ्ट कार (यूके 11 बी 2020) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। चारों गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेजा। घायलों गणेशपुर, जोशीमठ निवासी 21 वर्षीय प्रियंका पुत्री गोविंद सिंह पुंडीर, मेरग निवासी 16 वर्षीय अर्जून पुत्र विरेंद्र सिंह, गांधी नगर गांव निवासी 19 वर्षीय हिमांशु पुत्र किशन लाल और 19 वर्षीय अमन अरोड़ा पुत्र रिषिपाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *