ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वसंत विहार में मलबे से एक मजदूर का शव निकाला गया

नई दिल्ली, 29 जून। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वसंत विहार में एक निर्माण स्थल पर गिरी दीवार के मलबे से शनिवार सुबह एक मजदूर का शव निकाला गया। अधिकारियों का कहना है कि मलबे में दो और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

इसे भी पढ़े :-बैंक ऋण चुकता नही करने पर घर किया सील

 

दिल्ली अग्निशमन सेवा को दीवार गिरने की सूचना कल सुबह साढ़े पांच बजे मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान 19 वर्षीय संतोष कुमार यादव के रूप में की गई है। उसके शव को आज सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर निकाला गया।

अन्य श्रमिकों को बचाने के लिए अभियान जारी है। इस बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और विभिन्न नगर निकाय एजेंसी हैं। मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल और पंप की मदद से पानी निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *