ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बैंक ऋण चुकता नही करने पर घर किया सील

किशनगंज,26 जून। बैंक ऋण चुकता नही करने पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा कर्जदार का जमीन एवं मकान को सील किया गया।

बुधवार को सोनथा बैंक के मैनेजर मनीष कुमार मंडल ने बताया कि अबसार आलम पिता जहरूल हुसैन और निलोफर बेगम पति अबसार आलम द्वारा वर्ष 2008 में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सोंथा शाखा कोचाधामन से तीन लाख रुपये का कर्ज लिया गया था। जो की ब्याज सहित बढ़ कर 9 लाख 50 हजार हो चुका है।

बैंक द्वारा ऋण चुकता करने के लिए कई बार नोटिस दिया गया । लेकिन कर्जदार ने नोटिस का संज्ञान नही लिया जिसके बाद उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारी एवं कोचाधामन थाना पुलिस की टीम दल बल के साथ टूपामारी कोचाधामन पहुंची जहां खाता संख्या 15, 15, 353, खेसरा संख्या 573, 551, 571, 572 अंतर्गत 10.02 डिसमिल जमीन एवं उस पर बने मकान को सील कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में अंचल अधिकारी प्रभास कुमार, रीजनल मैनेजर कैलाश कुमार झा, पदाधिकृत रिकवरी अधिकारी रवीश सिन्हा, सोनथा बैंक के मैनेजर मनीष कुमार मंडल, कैल्टेक्स चौक ब्रांच मैनेजर अलेख सिन्हा, बैंक रिकवरी डिपार्टमेंट के धीरज भारद्वाज, एजेंट सूर्य मिश्रा, थानाध्यक्ष राजा एवं अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *