ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीजापुर को जोड़ने वाली सड़क पर बना पुल तेज बारिश में बहा

रायपुर, 29 जून ।छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रायपुर संभाग व बिलासपुर संभाग से लगे जिलों में यह भारी वर्षा हो सकती है।प्रमुख रूप से रायगढ़, महासमुंद, बलौदाबाजार, जशपुर सहित अन्य जिलों के बहुत से क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है।

बीती रात में बीजापुर समेत तमाम इलाकों में तेज बारिश हुई। जिसमें छोटे-छोटे नदी, नाले और खेतों में पानी भर गया है और नगर के इलाकों में पानी घरों के अंदर घुस गया। बीजापुर के ग्राम मलगोड़ा और कोतापाल ग्राम से बीजापुर को जोड़ने वाली सड़क पर बना पुल रात के तेज बारिश में बह गया। जिससे लोगों का आवागमन बंद हो गया और मुश्किलें बढ़ गई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज दिन भर घने बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, जगदलपुर, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव, बलौदाबजार, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग समेत अन्य जिलों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कल प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान वाला जिला बलरामपुर-रामानुजगंज रहा। बलरामपुर-रामानुजगंज में कल 36.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *