ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन

वाराणसी, 29 जून। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पाण्डेय बनाए गए है।

कमेटी में विनयाधिकारी प्रो. दिनेश कुमार गर्ग,समन्वयक, एन.एस.एस.प्रो. राघवेन्द्र दूबे,मुख्य प्रतिपालक डॉ. विजय कुमार शर्मा,सहायक आचार्य, शिक्षाशास्त्र डॉ. विशाखा शुक्ला, एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. विजेन्द्र कुमार आर्य सदस्य बनाए गए हैं।

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने शनिवार को बताया कि यह विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परम्परा और भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का अति प्राचीन केंद्र है। सभी विद्यार्थियों में प्रत्येक नवीन विद्यार्थियों (जूनियर) के प्रति स्नेह और उचित मार्गदर्शन का संदेश भी यहीं से प्राप्त होता है। इस परिसर में अपने कनिष्ठ विद्यार्थियों के प्रति स्नेह और मार्गदर्शन का भाव रखा जाता है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में एंटी रैंगिग कमेटी का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *