October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जल्द ही रायबरेली को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात

जल्द ही अब रायबरेली को भी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है।इसके लिए प्रथम चरण का परीक्षण हो गया है और जल्द ही इस लाइन पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ने लगेगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया था। उसे ही अब विस्तारित करके प्रयागराज तक चलाया जाएगा। लखनऊ से प्रयागराज के बीच यह ट्रेन रायबरेली और फाफामऊ के रास्ते चलेगी।

गौरतलब है कि नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन अभी गोरखपुर से लखनऊ के बीच हो रहा है और लखनऊ से गोरखपुर तक ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने के बाद ट्रेन 10:20 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी और रायबरेली व फाफामऊ होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद शाम 7:15 बजे वापस लखनऊ के लिए रवाना होगी।

रेल अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था जनवरी माह से तक शुरू हो सकती है। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन को विस्तार देने की योजना पर तैयारी कर ली है।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक की गति क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है,इसके अलावा ठहराव और समयसारिणी लगभग तय हो गई है।

क्या होगा फायदा

वंदे भारत की अधिकतम गति सीमा 180 किलोमीटर होती है और यह 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है। उल्लेखनीय है कि इसमें वाई-फाई के साथ 32 इंच की स्क्रीन भी रहेगी। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री सीटें भी घूमने वाली होंगी।इस ट्रेन में सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था और आरामदायक सफर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.