ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP : सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा – बाप का सम्मान नहीं किया शर्म आनी चाहिए

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के छठवें दिन जब प्रयागराज मामले को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला तो, इसका जवाब देते हुए योगी ने भी अखिलेश को नसीहत दे डाली। सीएम योगी ने कहा कि, ”नेता विरोधी दल (अखिलेश)अपना गुस्सा कम कर लें तो अपने परिवार को जरूर एकजुट कर लेंगे। हमने कभी नही कहा कि सारा काम हमने किया। जो किया टीम ने किया। सबने मिल कर किया। नेता विरोधी दल (अखिलेश)अपना गुस्सा कम कर लें तो अपने परिवार को जरूर एकजुट कर लेंगे। हमने कभी नही कहा कि सारा काम हमने किया। जो किया टीम ने किया। सबने मिल कर किया।”

सीएम योगी ने कहा, ”विरासत मे सत्ता तो मिल सकती है लेकिन बुद्धि नही। यह लोग राज्य को पीछे ढकेलना चाहते है। एक जाति को बढ़ावा दिया गया। यह है इनका सामाजिक न्याय है। आप पोलिटिकल विश्वनीयता की बात करते हैं। 2014, 2017, 2019 व 2022 में बार बार जनता ने हमें जिताया।”

सीएम योगी ने कहा कि, ”राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान किस संसदीय परंपरा का पालन हुआ। सपा के शासन के समय स्टेट गेस्ट हाउस काण्ड की घटना सामने आई थी। लडके हैं, ग़लती कर देते है, ऐसी बात कौन करता था। ये लोग प्रदेश में सुरक्षा की बात करते है। यह लोग महिलाओं का अपमान करते हैं। सीएम ने अखिलेश यादव की तरफ़ इशारे करते हुए तंज़ कसा।”

ये भी पढ़े :- Lucknow University : भूत की गिरफ्त में आया सुभाष हॉस्टल, डर के सायें में जिंदगियां, छात्रों ने उठाई ये मांग

अखिलेश यादव ने कही थी ये बात

विधानसभा सत्र के छठें दिन जब अखिलेश यादव सदन पहुंचे तो मीडिया से रूबरू होने पर उन्होंने प्रयागराज मामले को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए बोला कि, ” उत्तर प्रदेश में इस तरह से गोली चलना, बम चलना और गैंगवार की तरह दिखना, ये सरकार पूरी तरह से विफल हुई है। ये रामराज्य है जहां खुलेआम बंदुकें चल रही हैं? पुलिस पूरी तरह से विफल है और इसकी जिम्मेदार भाजपा है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *