ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Lucknow University : भूत की गिरफ्त में आया सुभाष हॉस्टल, डर के सायें में जिंदगियां, छात्रों ने उठाई ये मांग

लखनऊ : इन दिनों लखनऊ यूनिवर्सिटी का सुभाष छात्रावास में शैतानी शक्तियों का वास हो गया है। वे आधी रात में छात्रों को डराती है , परेशान करती है और कभी – कभी तो भूतिया गानों की आवाज भी सुनाई पड़ती है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये कहना है छात्रावास में रहने वाले छात्रों का जो दावा कर रहे है कि, इन दिनों छात्रावास में डरावनी आवाजें आती हैं और साथ ही उन्हें लगता है इन दिनों छात्रावास में नकारात्मक शक्तियां हावी है। अब आलम यह हैं की भूतिया शक्तियों से डरे बच्चों ने सुंदरकांड कराने की मांग की है। छात्रों ने प्रॉक्टर को एक पत्र लिखकर जल्द से जल्द सुंदरकांड कराने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि इस उपाय से ही शायद यहां शांति हो सके।

छात्रों द्वारा किये जा रहे सुभाष छात्रावास में भूत के दावे की जांच के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश द्विवेदी ने अपनी पूरी टीम के साथ इस छात्रावास का निरीक्षण किया। प्रोफेसर द्विवेदी ने बताया कि, ”निरीक्षण के दौरान कोई भी ऐसा तथ्य नहीं मिला, जिससे यह कहा जाए कि यहां किसी डर का आलम है। यह कुछ छात्रों की शरारत है, जिस वजह से सभी छात्र डर रहे हैं। ऐसे छात्रों को पकड़कर उन पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।

ये भी पढ़ें :- बड़ी खबर : ‘का-बा पार्ट -2’ गाने वाली नेहा सिंह ठाकुर अस्पताल में हुई भर्ती, पति गयी नौकरी, बोली – तनाव के चलते आया एंग्जायटी अटैक

यह सच है या फ़साना ?

दरअसल , LU का सुभाष हॉस्टल तकरीबन 125 साल से ज्यादा पुराना है। इन दिनों छात्रावास में रह रहे छात्रों ने हॉस्टल में भूत के होने का दावा किया है। इसके बाद प्रोफेसर द्विवेदी निरिक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बात कि तो, कुछ छात्रों ने आवाज न आने की बात कही तो कुछ ने इसके उलट बात बताई। अब यह सब कितना सच और कितना झूठ है? इसको लेकर द्विवेदी की टीम हकीकत का पता लगाने के लिए जुटी हुई है। थ्योरी यही है कि ये कोई शरारत ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *