ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बड़ी खबर : ‘का-बा पार्ट -2’ गाने वाली नेहा सिंह ठाकुर अस्पताल में हुई भर्ती, पति की गयी नौकरी, बोली – तनाव के चलते आया एंग्जायटी अटैक

लखनऊ : ‘का-बा पार्ट -2’ से एक बार फिर सरकार की ईंट – ईंट बजा देने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ को एंग्जायटी अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जनकारी खुद नेहा न अपने ट्वीटर हैंडल पर की गयी पोस्ट के जरिए दी है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि, डॉक्टर ने स्ट्रेस लेने से मना किया है। साझा किये गए वीडियों में साफ़ देखा जा सकता है कि , वे अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, कानपुर देहात के मड़ौली हादसे के बाद सरकार पर निशाना साधते हुए गायिका नेहा राठौर ने घटना क्रम पर यूपी में का… बा गीत फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो के वायरल होने के साथ विभिन्न तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसके साथ ही योगी प्रशासन ने नेहा के इस वीडियो को माहौल बिगाड़ने का कशिश करार देते हुए नेहा को नोटिस भी जारी किया गया था। इसी नोटिस के बाद अब नेहा सिंह राठौर बीमार हो गई हैं और उन्हें चिकित्सक ने तनाव न लेने की सलाह दी है। नेहा सिंह राठौर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं।

 

ये भी पढ़े :- आज का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का निधन, पढ़े आज के दिन जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं

उपचार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

इस ममले को लेकर नेहा के पति हिमांशु से बताया कि, ”नेहा की तबीयत यूपी पुलिस के नोटिस देने से बिगड़ गई हैै। नोटिस का जवाब दे दिया गया है। अब हम पहले कदम नहीं बढ़ेंगे। हां, यदि पुलिस और सरकार उनको परेशान करती है या फिर मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया जाता है तो न्यायालय जरूर जाएंगे। सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाले संस्थान और उनके बीच कुछ मुद्दों को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, लेकिन उनसे इस्तीफा नेहा को नोटिस मिलने के बाद लिया गया।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *