ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आज का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का निधन, पढ़े आज के दिन जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं

देश-दुनिया के इतिहास में 25 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की सिलसिलेवार जानकारी इस प्रकार है :-

1586 : मुगल बादशाह अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक राजा बीरबल एक बागी कबीले के साथ लड़ाई में मारे गए।

1760 : लॉर्ड क्लाइव ने पहली बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया। भारत में अंग्रेजों की हुकूमत कायम करने में अहम भूमिका निभाने वाला रॉबर्ट क्लाइव ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त प्रथम गवर्नर था।

1894 : आध्यात्मिक गुरु, सूफी, वेदांत और रहस्यवादी दर्शन से प्रभावित मेहर बाबा का जन्म।

1956 : सोवियत राष्ट्रपति निकिता क्रुशचेव ने कम्युनिस्ट पार्टी में एक सनसनीखेज भाषण में जोसेफ स्तालिन की निंदा करते हुए उन्हें बर्बर तानाशाह बताया।

1964 : विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली, जिन्हें उस समय कैसियस क्ले के नाम से जाना जाता था, ने सोनी लिस्टन को सातवें राउंड में हराकर विश्व हैवीवेट खिताब अपने नाम किया।

1986 : फिलीपीन में 20 बरस तक तानाशाही शासन करने वाले राष्ट्रपति फर्डिनाड मार्कोस सत्ता और देश छोड़कर अमेरिका भाग गए। उनकी जगह कोराजोन अकीनो ने शासन की बागडोर संभाली।

1988 : भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाले देश में बने पहले प्रक्षेपास्त्र पृथ्वी का सफल परीक्षण किया।

1995 : असम में ट्रेन में दो बम फटने से सेना के कम से कम 22 जवान और पांच असैनिकों की मौत

2001 : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन।

2010 : नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रुका बातचीत का सिलसिला दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत से फिर शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *