ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी: मौसम ने बदला रुख, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP: प्रदेश में आज एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा गया | मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम का ये हाल 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। विभाग के मुताबिक प्रदेश में उलटफेर होने की सम्भावना है | मौसम में बदलाव के चलते विभाग ने एक बार फिर दो दर्जन से अधिक जिलों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां ओले भी गिर सकते हैं।

इधर, यूपी के पूर्वांचल के कई जिलों में सूरज के चारों ओर गोल चमकदार छल्ला दिखाई दिया। कोई इसे चमत्कार तो कोई क्लाइमेट चेंज का प्रभाव बता रहा है। BHU के खगोल वैज्ञानिकों का मानना है कि अमूमन धरती पर चमकीले प्रदूषकों की मात्रा बढ़ने की वजह से यह दिखता है। मगर, आज दोपहर का छल्ला बादल के पानी से रिफ्लेक्ट और रिफ्रेक्ट होकर कलरफुल रिंग बना रहा है।

आयरलैंड को मिली करारी शिकस्त,पारी और 10 रन से मिली हार

इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट…

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन शहरों में कल बारिश-आंधी का अलर्ट था। शुक्रवार को भी कमोबेश उन्हीं शहरों में यह अलर्ट है। इन शहरों में आगरा, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और कानपुर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *