• July 27, 2024

चंद्र ग्रहण 2023: जानें कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इतना होगा सूतक काल…

 चंद्र ग्रहण 2023: जानें कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इतना होगा सूतक काल…

चंद्र ग्रहण: इस साल का पहला चंद्रग्रहण 2023 5 मई को लगेगा | साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगेंगे |जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं | साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगा जबकि दूसरा 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को लगेगा | वहीं साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 रविवार को दिखाई देगा |

आपको बता दें कि पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को रात 08:45 बजे से 01:00 बजे तक रहेगा | भारत में सूतक काल ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा | जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा | इस ग्रहण में भी सूतक काल लागू रहेगा |

 

यूपी: मौसम ने बदला रुख, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट

नासा ने बताया कि 5 मई 2023 को उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो एशियाई, ऑस्ट्रेलियाई और अफ्रीकी देशों में देखा जा सकेगा | वहीं, दूसरी ओर 28 अक्टूबर 2023 को आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा |

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *