ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Azamgarh: राजनारायन हत्याकांड में पूर्व मंत्री अंगद यादव को उम्र कैद

यूपी: प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के अधिवक्ता व कांग्रेस नेता राजनारायन सिंह हत्याकांड में आज बड़ा फैसला आया है | राजनारायण हत्याकांड के मामले में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अंगद यादव समेत चार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वहीं इस मामले में चारों आरोपियों को सात-सात साल की सजा और 10-10 हजार का जुरमाना लगाया गया है |

एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा ने पूर्व मंत्री अंगद यादव, सुनील सिंह, अरूण यादव और शैलेश उर्फ तेली को कोर्ट ने दोषी पाया। बता दें कि अंगद यादव निजामाबाद विधानसभा सीट से कई बार विधायक चुने गए।

चंद्र ग्रहण 2023: जानें कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इतना होगा सूतक काल…

बताया जा रहा है कि अंगद यादव पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह जेल की सलाखों के पीछे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में निजामाबाद सीट से भाजपा ने अंगद यादव के भतीजे मनोज यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *