ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Karnataka: PM मोदी का प्रचार अभियान शुरू, 22 रैलियां करेंगे PM

karnataka election: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पीएम यदि भी मैदान में भी उतर गए है | इसी बीच पीएम मोदी का आज से कर्नाटक में प्रचार- प्रसार भी शुरू हो गया है | पीएम मोदी आगामी 7 मई तक कर्नाटक में 22 जनसभाएं और रोड शो करेंगे। इस दौरान कुल छह दिन प्रधानमंत्री के कर्नाटक में चुनावी कार्यक्रम हैं। पीएम मोदी के अभियान की शुरुआत बीदर में विशाल रोड शो से हुई।

कर्नाटक चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेताओं में गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार कर रहे है वहीँ अब कर्नाटक में पीएम मोदी की भी एंट्री हो रही है | जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में सत्ता पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता करीब दो दर्जन रैलियां करेंगे |

Azamgarh: राजनारायन हत्याकांड में पूर्व मंत्री अंगद यादव को उम्र कैद

पीएम किन-किन स्थानों पर प्रचार करेंगे?…

प्रधानमंत्री मोदी अपने प्रचार अभियान के तहत शनिवार को मोदी हुमनाबाद, विजयपुर, कुदाची और बेंगलुरू उत्तर में रैलियों को संबोधित करेंगे। अगले दिन 30 अप्रैल को मोदी कोलार, चन्नापाटन और बेलूर में रैलियां करेंगे।

दो मई को उनका चित्रदुर्ग, विजयनगर, सिंधनूर और कलबुर्गी में जनसभाएं करने का कार्यक्रम है। तीन मई को मूडबिदरी, करवार और कित्तूर में जनसभाएं होनी हैं। जानकारी के मुताबिक छह मई को पीएम मोदी चित्तपुर, नंजनगुड, तुमकुरु ग्रामीण, बेंगलुरु दक्षिण में होंगे।

चुनाव प्रचार अभियान की समाप्ति से एक दिन पहले यानी सात मई को पीएम चार रैलियों को संबोधित करेंगे। ये रैलियां बादामी, हावेरी, शिमोग्गा ग्रामीण और बेंगलुरु सेंट्रल में होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *