ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोरखपुर: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, की बाबा की पूजा-अर्चना…

यूपी: निकाय चुनाव में भाजपा की ओर माहौल बनाने के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं।

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास में ही रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। बता दें कि, हमेशा की तरह सीएम योगी अपने आवास से निकलने के बाद सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया।

हालांकि, सीएम योगी ने आज जनता दरबार में फरियादियों से मुलाकात नहीं की। हमेशा की तरह उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। आधा घंटा गोशाला में गायों के साथ गुजारने के बाद उन्होंने गुल्लू को बिस्किट खिलाया। उसके बाद सीएम रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ पहुंचे।

Karnataka: PM मोदी का प्रचार अभियान शुरू, 22 रैलियां करेंगे PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *