ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रामपुर: आज़म का बयान, कहा- चाहते हो कि कोई आए और कनपटी पर गोली चला कर चला जाए

रामपुर: प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच आज आज़म खान ने जनसभा को संबोधित किया | जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार पर हमला बोला और कहा कि आप मुझसे, मेरी बीवी-बच्चों और मेरे चाहने वालों से क्या चाहतो हो? ये चाहते हो कि कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है।

जनसभ में उन्होंने कहा कि बचा लो आज भी, निजाम ए हिंद और कानून को बचा लो। आपको कुछ नहीं देना है सिर्फ अपने आप को हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ जाओ कि आगे बढेंगे, वापस नहीं जाएंगे। वोट डालेंगे, ये हमारा पैदाइशी हक है।

गोरखपुर: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, की बाबा की पूजा-अर्चना…

गलतफहमी दूर करनी है तो ईमानदारी चुनाव करा कर देख लें -अब्दुल्ला

वहीं, सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं को गलतफहमी हो गई है कि बड़े नेता हो गए हैं। अगर गलफहमी दूर करनी है तो ईमानदारी से चुनाव करा कर देख लें। गलतफहमी के शिकार ये नेता अपना बूथ तक नहीं जीत सकते हैं।

अब्दुल्ला आजम ने कहा कि हम आज भी चाहें तो सबसे ज्यादा महंगे बिक सक सकते हैं, मगर हमारे खून में गद्दारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने साथ हुई ज्यादतियों को बताने नहीं, बल्कि आपको यह एहसास कराने आया हूं कि आपके साथ बहुत बड़ी साजिश हो रही है। हम उसी साजिश के तहत जलील किए जा रहे हैं। लेकिन आवाम की मोहब्बत और भरोसे के चलते सामने से कोई न हरा नहीं पाया और न हरा पाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *