ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोलकाता में सरेआम व्यवसायी की हत्या, चिन्हित हुआ आरोपित

कोलकाता, 27 जुलाई । कोलकाता के आनंदपुर में शुक्रवार शाम एक व्यापारी की सरेआम धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अमृत व्यापारी का नाम आरिफ खान था और वह पूर्वी कोलकाता के तोपशिया इलाके का निवासी था।

पुलिस का कहना है कि कारोबारी के परिचित व्यक्ति नहीं उसकी हत्या की है। हत्या करने वाले की पहचान कर ली गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरिफ शाम को आनंदपुर इलाके के पंचाननग्राम में काम से गया था। रास्ते में चलते समय उसका परिचित अब्बास नाम का युवक पास आया और पुरानी बातों को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान अब्बास ने अचानक चॉपर निकाला और आरिफ पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। रक्त रंजित आरिफ चिल्लाने लगा। आरिफ की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरिफ का शरीर कई जगह से कटा हुआ था और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। खबर पाकर आरिफ के परिजन रात में ही अस्पताल पहुंचे।

परिवार के लोगों का दावा है कि उन्हें नहीं पता कि आरिफ से किसी की दुश्मनी थी। पुलिस का मानना है कि दोनों के बीच बिजनेस और पैसे के लेन-देन से जुड़े मामलों को लेकर अनबन हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जाएगी तो इस मामले में विस्तृत जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *