UP: निकाय चुनाव से पहले माया का एक्शन, पार्टी से 2 पूर्व मंत्री निष्कासित

यूपी: प्रदेश एक तरफ जहाँ निकाय चुनाव का एलान हो चुका है वहीं दूसरी तरफ निकाय चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने दो दिग्गजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है | पार्टी ने राजकिशोर सिंह और उनके भाई ब्रजकिशोर सिंह को पार्टी से निष्काषित कर दिया है | जानकारी के मुताबिक दोनों ही नेताओं ने रामलला के दर्शन करने आये महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी, जोकि पार्टी की सुप्रीमो मायावती को नागुजार लगी |

आपको बता दें कि राजकिशोर बस्ती के जानें- मानें नेता है | राजकिशोर तीन बार विधायक रह चुके है | उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से ही की थी | सत्ता परिवर्तन की आहत के बीच वह सपा में शामिल हुए और कैबिनेट मंत्री बने | वहीँ उनके भाई ब्रजकिशोर को सपा सरकार में ऊर्जा सलाहकार बनाया गया था | हालाकिं बाद में दोनों भाई कांग्रेस में शामिल हो गए थे |

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 से पहले फिर दोनों 2020 में बसपा में शामिल हो गए | दोनों नेताओं पर हुई कार्यवाही की बात बस्ती के बसपा जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने पत्र जारी करते हुए कही | जयहिंद गौतम ने पत्र जारी करते हुआ कहा कि पार्टी के खिलाफ अनुशासहीनता करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जानें पर पार्टी से निष्काषित किया जाता है |

राजा भैया के तलाक मामले में सुनवाई टली, 23 मई को अगली सुनवाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *