राजा भैया के तलाक मामले में सुनवाई टली, 23 मई को अगली सुनवाई

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है | बता दें कि आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में राजा भैया और भानवी सिंह की बीच तलाक अर्जी की सुनवाई टल गयी है । आपको बता दें कि दोनों लोगों की बीच काफी समय से चल रही टकरार के बाद रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया की तरफ से तलाक की अर्जी दाखिल की गई थी। इस पर कोर्ट की ओर से राजा भैया की पत्नी भानवी को नोटिस भेजा गया था।

भानवी के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है। कोर्ट की ओर से मामले की सुनवाई के लिए 23 मई की अगली तारीख दी गई है।

 

लखनऊ: सीएम योगी ने किया नेशनल क्लाइमेट कान्क्लेव 2023 का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *