• July 27, 2024

लखनऊ: सीएम योगी ने किया नेशनल क्लाइमेट कान्क्लेव 2023 का शुभारंभ

 लखनऊ: सीएम योगी ने किया नेशनल क्लाइमेट कान्क्लेव 2023 का शुभारंभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव का शुभारंभ हुआ | इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया | इस कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान के मर्करी हाल में किया गया |

वन मंत्री ने कहा कि नेशनल क्लाइमेट कान्क्लेव-2023 पर्यावरण, वन एवं जलवायु विभाग उत्तर प्रदेश और पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कान्क्लेव जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इसमें 17 राज्यों के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे |

अपर मुख्य सचिव पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मनोज सिंह ने कहा कि यह एक वैचारिक संगोष्ठी नहीं बल्कि ऐसा मेगा बड़ा कार्यक्रम है जिससे इस वैश्विक समस्या के स्थानीय प्रभाव व इसके अनुकूलन और शमन के लिए पर्यावरणविदों, विषय विशेषज्ञों व नीति नियोजकों द्वारा अनुभव साझा किए जाएंगे। विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे ने कान्क्लेव के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

राजा भैया के तलाक मामले में सुनवाई टली, 23 मई को अगली सुनवाई

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार के और से सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं | हम सब जानती है कि भारत की परंपरा स्वदेश से प्रयाप्त छोटी से विधि है | दुनिया के सबसे प्राचीन ग्रन्थ जो है उसमे वेद है | अथर्वेद के एक श्लोक का वर्णन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि धरती हमारी माता है और हम सब उसके पुत्र है | …..

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *